मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- जानसठ गांव सालारपुर में टिकौला चीनी मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार सिंह व गन्ना प्रबंधक अरविंद शर्मा के द्वारा खेतों का भ्रमण किया गया। इस दौरान किसानों को गन्ने में लगाने वाले कीट और रोगों के बारे में जानकारी दी।गांव सालारपुर में कृषकों की बैठक ली। जिसमें राकेश सैनी, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों के दौरान सहकारी योजनाओं व गन्ने में लगने वाले रोग व कीट की जानकारी दी गई। अधिकारियों को खेतों के भ्रमण में पोक्का बोइंग का आपतन देखने को मिला। जिसमें किसानों को कवक नाशी का प्रयोग करने की सलाह दी गई। ड्रोन से स्प्रे करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मिल द्वारा एक उन्नति स्टोर खोला गया है। जिसके माध्यम से ड्रोन व कीटनाशी पर सब्सिडी...