लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि उसने अपनी जमीन बटाई पर दे रखी थी, जिसमें गन्ने की फसल खड़ी थी। आरोप है कि सात अप्रैल की रात गांव के पंकज शुक्ला और नटवर ने खेत में आग लगा दी, जिससे फसल जलकर नष्ट हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...