लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- डीसीएम श्रीराम चीनी मिल अजबापुर की टीम ने बाईकुआ मैगलगंज, औरंगाबाद, फत्तेपुर, बरवर व गेट रीजन के कई गांवों में गन्ना फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ कीट एवं रोग विशेषज्ञ डॉ. मैनेजर सिंह ने किसानों को गन्ने में फैल रहे रोगों की पहचान और बचाव के उपाय बताए। निरीक्षण में लाल सड़न (रेड रॉट) व कुछ स्थानों पर पोक्का बोइंग रोग पाया गया। किसानों को संक्रमित गन्ने को तुरंत उखाड़कर नष्ट करने, प्रभावित स्थान पर ब्लीचिंग पाउडर डालने तथा कॉपर ऑक्सी क्लोराइड का अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करने की सलाह दी गई। साथ ही गेहूं की कटाई के बाद लगाए गए गन्ने में बेहतर बढ़वार के लिए प्रति एकड़ एक बोरी यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करने की भी सलाह दी गई। भ्रमण में यूनिट हेड प्रभात कुमार सिंह, रीजनल हेड अजय कुमार सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी ...