मुरादाबाद, मार्च 24 -- गन्ना समिति परिसर में गन्ना विकास परिषद बिलारी की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसान मेला एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को बेहतर खेती करने के उपाय भी बताएं। वही खेती को बीमारियों से बचने के तरीके भी बताए गए। भारी तादात में किसान पहुंचे इसके अलावा अनेकों वैज्ञानिकों ने किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी। मंगलवार को किसान मेला और कृषक प्रशिक्षण में इफ्को ने स्टाल लगाकर नैनो डीएपी के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉक्टर विश्वेंद्र ने कहा कि गन्ने की स्वीकृत प्रजाति ही बोए। एक आंख वाला गन्ना बीज बोने को प्राथमिकता दें। बसंत कालीन गन्ना बुबाई 15 फरवरी से 15 मार्च तक होनी चाहिए। किसानों ने गन्ने की पर्ची को लेकर अपनी बात रखी। गंभीर सिंह, नेत्रपाल ...