बगहा, अप्रैल 10 -- रविंद्र कुमार नरकटियागंज। कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज के बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण गुरुवार को बीज प्रमाणीकरण पदाधिकारी रामकृष्ण परमहंस सिंह ने किया। डा राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा,समस्तीपुर की इस संस्था के केंद्र प्रधान व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा आर.पी. सिंह ने 10 एकड़ परिक्षेत्र में गेहूं की अधिक उपज देने वाली प्रजाति एच डी 2967, मूँग के प्रभेद विराट, गन्ना के प्रभेद राजेंद्र गन्ना-1, सी ओ पी -9301 तथा अलसी के प्रभेद टी एल 99 के बीज उत्पादन की जानकारी दी।वैज्ञानिक डॉ रतुल मोनी राम ने प्रक्षेत्र पर बीज उत्पादन के कार्यक्रम के साथ फसल सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। वहीं वैज्ञानिक डा अभिक पात्रा ने बताया कि गेहूं की 20 से अधिक प्रजातियां फसल संग्रहालय में लगाई गई हैं । इसी तरह सरसों की 7 प्रजातियां, मसूर की ...