पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- पीलीभीत, संवाददाता। गन्ने के साथ दलहन व तिलहन की वैज्ञानिक खेती से किसानों से आय बढ़ रही है। ये खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। डीसीओ ने खेत का निरीक्षण कर संवाद किया। सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मलुआ का डीसीओ खुशीराम ने भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्राम मलुआ के प्रगतिशील गन्ना किसान अरुण मिश्रा के फार्म का निरीक्षण किया गया। अरुण मिश्रा ने बताया कि वे सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर के विधिक सदस्य हैं और समिति के माध्यम से अपना गन्ना बरेली जनपद स्थित द्वारिकेश चीनी मिल को आपूर्ति करते हैं। उन्होंने गन्ने के साथ मसूर, राजमा, चना, सरसों एवं मटर की सहफसली खेती अपनाई है। उन्होंने बताया कि सहफसली खेती से गन्ने की मुख्य फसल पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि सीमित लागत में अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.