बरेली, मई 12 -- फोटो 01- बहेड़ी में मिल के प्रशासनिक भवन गेट पर धरना देते किसान।बहेड़ी। भाकियू टिकैत गुट ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चिकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। चेतावनी देते हुए कहा है कि भुगतान को लेकर मिल प्रबंधन गंभीर नहीं है। आगामी 15 मई को धरने में ही किसानों की महापंचायत रखी है।केसर मिल के प्रशासनिक भवन पर किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान गन्ने के भुगतान की मांग को दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगत सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों की अनदेखा कर रहा है। यह भी पढ़ें- बहेड़ी में किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि किसानों का मिल पर पिछले साल का काफी बकाया चल रहा है। किसान नेता पंकज चौधरी ने कहा कि मिल क...