बिजनौर, जून 18 -- बिजनौर, वरिष्ठ संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में सुधार तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को इंदिरा बाल भवन में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग) एवं जनपद प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- गन्ने के प्रभावी विकल्प के रूप में उभर...