शामली, अप्रैल 27 -- चौसाना। गंगोह मार्ग पर हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर गन्ने का जूस निकालने वाले ठेली के पास गिर गया। इससे जूस विक्रेता बाल बाल बच गया जबकि पास में पड़ी गन्ने की खोई में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। गन्ने की खोई जलकर राख हो गयी। दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई। चौसाना चौकी से महज सौ मीटर की दूसरी पर गंगोह मार्ग के मोड पर जनेश्वर निवासी गढी हसनपुर ठेली गन्ने का जूस निकालकर बेचता है।रविवार की दोपहर के समय अचानक से विद्युत लाइन का तार टूट गया। तार टूटकर पास मे ठेली के पास इकटठा खोई पर जा गिरा,जिससे उसमे आग लग गई। यह भी पढ़ें- बंदर के कूदने से टूटा तार, कई इलाकों में बिजली गुल आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। विकराल आग को देखकर पास के दुकानदारों ने तुरंत जनेश्वर की मदद की और आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया...