मेरठ, जून 13 -- शुक्रवार को गन्ने के एक गोदाम में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद एक पक्ष थाने पहुंचा तो दूसरा पक्ष चौकी पर गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के शोभापुर चौकी के पीछे गन्ने का गोदाम बना है। दौराला के शाहपुर निवासी अजहर शाह का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे गाजियाबाद निवासी उसका रिश्तेदार इश्तियाक अपने साथियों के साथ कार से उसके गोदाम पर पहुंचा। अजहर का कहना है कि इश्तियाक के हाथ में तमंचा था और साथ आए लोगों के हाथ में डंडे थे। आरोप है कि सभी ने गोदाम में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसके साथ, ताऊ के बेटे समीर और कर्मचारी के साथ मारपीट की। अजहर ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावर गोदाम में रखा बैग उठाकर ले गए, जिसमें 90 हजार रुपये थे। वहीं, दूसरा पक्...