बगहा, जुलाई 19 -- श्रीनगर/बैरिया, एक संवाददाता। बैरिया थाना क्षेत्र के फातूछापर में शनिवार रात को गन्ने के खेत में दफनाई गई महिला का शव पुलिस ने मिट्टी खोदकर निकाला। वह फातू छापर के हरिओम महतो की पत्नी निर्मला देवी (23) थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गन्ने के खेत में दफनाए गए शव को खुदाई कर बरामद किया गया। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पति हरिओम महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना तीन-चार दिन पहले की बताई जा रही है। मायके पक्ष की ओर से चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी टोला निवासी भाई हरी खरवार की सूचना व आवेदन पर पुलिस ने शव बरामद किया है। आठ आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ...