बिजनौर, जून 23 -- लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को सदर एसडीएम रितुरानी और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और मॉल में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 62 कोचिंग सेंटर सीलअग्नि सुरक्षा जांच मंगलवार को एसडीएम सदर रितुरानी व सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने दमकल विभाग की टीम के साथ संस्थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की जांच की। कई स्थानों पर अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और निकासी मार्गों का भी निरीक्षण किया गया। संचालकों को निर्देश दिए गए कि अग्निशमन उपकरण हमेशा क्रियाशील रखें...