देवरिया, जुलाई 14 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार मिश्रौली गांव स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार को मानव सिर का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि, मौके से बरामद कपड़ों के आधार पर गांव के परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त घर से गायब महिला के रूप में की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सुंदरपार मिश्रौली गांव का एक किसान मंगलवार को अपने गन्ने के खेत में खाद डालने गया था। उसी दौरान उसकी नजर मानव सिर के कंकाल पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया ग...