बागपत, मार्च 2 -- छपरौली। क्षेत्र के कुर्डी गांव खादर में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सोमवार की सायं कस्बा निवासी किसान छोटन अपने गन्ने के खेत में गन्ना छीलने के लिए गया हुआ था। जैसे ही वह गन्ने के खेत में घुसा तो उसे बदबू आनी शुरू हो गई। उसने गन्ने के खेत में अन्दर घुसकर देखा, तो उसे एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने तुरंत पडौसी किसानों को इसकी जानकारी दी। वहां पर किसानों की भीड़ जुट गई। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को गन्ने के खेत से बाहर निकाला और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव बुरी तरह से खराब अवस्था में था। पुलिस का कहना है कि शव विगत चार-पांच दिन पुराना है, जिससे बदबू फैली रही है। शव कि पहचान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.