महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पौहरिया के पूर्वी सिवान के गन्ने के खेत में एक अज्ञात अधेड़ का शव खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों ने देखा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई है।गुरुवार को घुघली के पौहरिया गांव के पूर्वी सिवान में दिवाकर यादव के गन्ने खेत में मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। खेत में उठते दुर्गंध से उन्हें शक हुआ तो खेत में खोजबीन की। इसी दौरान मजदूरों ने एक अधेड़ का सड़ा शव देखा। मजदूरों के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने खेत में शव होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी घुघली टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में ल...