लखीमपुरखीरी, जून 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा खुर्द स्थित पूर्व पेनी तालाब के पास सोमवार को गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना फरधान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली कि ग्राम धौरहरा खुर्द में पूर्व पेनी तालाब के पास मार्ग किनारे स्थित गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष निराला तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता था तथा अक्सर शराब के नशे में क्षेत्र में इधर-उधर घूमता रहता था और कई बार सड़क किनारे पड़ा दिखाई देता था। हालांकि उसकी पहच...