संभल, जनवरी 12 -- जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुरसानी-शरीफपुर मार्ग पर रविवार सुबह सड़क के पास गन्ने के खेत में किनारे पर बिस्तर में बुजुर्ग का अकड़ा हुआ शव मिलने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतक भीख मांगने वाला हो सकता है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव चंदावली निवासी सत्यप्रकाश का सिंहपुरसानी-शरीफपुर मार्ग पर खेत है, जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है। चंदावली गांव निवासी नरेंद्र सिंह रविवार सुबह खेत पर जा रहे थे। उन्होंने रास्ते के पास सत्यप्रकाश के गन्ने के खेत के किनारे पर दरी और लिहाफ पड़ा देखा तो आश्चर्य हुआ। नरेंद्र सिंह पास पहुंचे, तो दरी-लिहाफ में बुजुर्ग का श...