बरेली, मार्च 14 -- बहेड़ी, संवाददाता। नगर से सटे लोधीपुर गांव में गन्ने के खेत विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही खेतों में काम कर रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गांव लोधीपुर में ईंट भट्ठे के पास लालता प्रसाद के गन्ने के खेत में ग्रामीण काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में विशालकाय मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही वह शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू करने जुट गई। मगरमच्छ बार-बार खेत के अंदर घुसकर छिपने की कोशिश कर रहा था। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर मगरमच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.