काशीपुर, मार्च 7 -- बाजपुर, संवाददाता। बरहैनी वन विभाग की टीम ने शनिवार तड़के सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की है। मौके से तस्करों की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। वन विभाग की टीम अब अज्ञात तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। बरहैनी वन क्षेत्र के रेंजर कैलाश मेहरा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे वन विभाग को सूचना मिली कि ग्राम हजीरा में मुख्य मार्ग के किनारे लकड़ी तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। टीम को आता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान टीम को पास के गन्ने के खेत से खैर के 10 लट्ठे और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसी बीच मुखबिर से दूसरी सूचना मिली कि तस्करों ने ग्राम नमूना में भी झाड़ियों के पीछे लकड़...