पीलीभीत, फरवरी 17 -- पूरनपुर। गन्ने के अभाव में पूरनपुर सहकारी चीनीमिल के दो क्रय केंद्र बंद कर दिए गए। 11 केंद्रों पर अभी गन्ने की खरीद की जा रही है। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल के क्षेत्र में 13 क्रय केंद्र संचालित हो रहे थे। गन्ने के अभाव में सोमवार को शाहगढ़ और प्रहलादपुर पचपेड़ा क्रय केंद्र बंद कर दिए गए। इन केंद्रों पर बीते कई दिनों से गन्ने की आपूर्ति नहीं की जा रही थी। सीसीओ अमित चर्तुवेदी ने बताया कि दो क्रय कंेद्र बंद कर दिए गए हैं। शेष 11 क्रय केंद्रो पर अभी खरीद की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...