रुडकी, जून 2 -- लक्सर, संवाददाता। जनपद हरिद्वार में लहलहा रही गन्ने की फसल पर इन दिनों सफेद मक्खी, मिलीबग कीट और विभिन्न रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता तापमान और उमस भरा मौसम कीटों के प्रसार के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रहा है, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसे लेकर किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। जनपद में लगभग 63 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर गन्ने की खेती की जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान समय में गन्ने की फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यह कीट पत्तियों की निचली सतह पर रहकर उनका रस चूसता है, जिससे पौधे कमजोर होने लगते हैं और उनकी वृद्धि प्रभावित होती है। लक्सर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. बीएस तोमर ने बताया कि इससे पत्तियों पर काली फंगस विकसित हो जाती है। ...