अलीगढ़, जनवरी 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जनपद के गन्ना किसानों के लिए शासन स्तर से जायद सीजन के तहत गन्ने में दलहनी फसलों (उर्द-मूंग) के साथ अंत: फसली खेती के लिए नि:शुल्क बीज वितरण किए जाएंगे। इसके लिए किसानों को ऑन लाइन आवेदन करना होगा। ई-लॉटरी के माध्मय से चयन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जायद 2026 में बसंत कालीन गन्ने के साथ दलहनी फसलों की खेती के लिए नि:शुल्क बीत वितरण योजना के तहत प्रक्रिया जारी है। इच्छुक गन्ना उत्पादन करने वाले किसान कृषि विभाग के दर्शन-2 पोर्टल पर ऑन लाइन बुकिंग कर सकते हैं। किसान खुद बुकिंग न कर पाएं तो वह राजकीय बीज भंडार पर जाकर कर्मचारी की मदद ले सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। इसके बाद विकास खंड स्थित रा...