बिजनौर, जुलाई 3 -- जिले में इस वर्ष गन्ने की की पैदावार 881.12 कुंतल प्रति हेक्टेयर रही है। पैदावार में बिजनौर जिला 7वें स्थान पर है। बता दें की बीते वर्ष के मुकाबले इस बार गन्ने की पैदावार प्रति हेक्टेयर कुछ कम ही रही है। गन्ने की पैदावार में शामली 869. 12 ,बागपत 914. 16, गाजियाबाद 908.68, मुजफ्फरनगर 900.96, मेरठ 888.68, बुलंदशहर 886.64 बिजनौर 881.12 कुंतल प्रति हेक्टेयर रही है। गन्ना उत्पादन में शामली पहले बागपत दूसरे और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर रहा है।बिजनौर में गन्ना किसानों की मुख्य फसल है। खेती के लगभग 75 प्रतिशत रकबे में गन्ने की फसल खड़ी रहती है। इस वर्ष भी सर्वे में गन्ना रकबा 2.55 लाख हेक्टेयर से अधिक ही सामने आ रहा है। गन्ने की कुल पैदावार में लखीमपुर खीरी के बाद जिले का दूसरा नंबर आता है। गन्ना सत्र अप्रैल में खत्म हो गया है औ...