गोपालगंज, जनवरी 29 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता जिले के पूर्वांचल में गन्ने का उत्पादन बढ़ाने को लेकर भारत चीनी मिल सिधवलिया द्वारा गांवों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मिल के अधिकारी किसानों को अधिक से अधिक जमीन में गन्ने की खेती करने को लेकर जागरुक कर रहे हैं। गन्ने की खेती से होने वाले फायदे के बारे में किसानों को बता रहे हैं। कार्यपालक अध्यक्ष विकास चंद्र त्यागी ने बताया कि गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में आरक्षित एवं अनारक्षित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वसं कालीन गन्ने की पैदावार बढ़ाने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 24 गांवों में किसान गोष्ठी काआयोजित हो चुकी है। कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों को जागरूकता करने के साथ-साथ प्रोत...