मुजफ्फर नगर, जून 4 -- बुढ़ाना आकाशवाणी केंद्र, नई दिल्ली द्वारा गन्ना कृषकों के लिए विशेष कार्यक्रम गन्ने की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गन्ना उत्पादन एवं फसल सुरक्षा विषय पर विशेषज्ञों ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।जिसमें इंडियन पोटाश लिमिटेड के वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र तेवतिया तथा बजाज चीनी मिल, बुढ़ाना के वरिष्ठ गन्ना विशेषज्ञ डॉ. डी.एस. सिरोही ने विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने दूरभाष के माध्यम से अपने प्रश्न पूछे तथा गन्ने में लगने वाले प्रमुख कीटों एवं रोगों की पहचान, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने किसानों को टॉप बोरर, अर्ली शूट बोरर, जड़ बेधक कीट, स्मट, रेड रॉट तथा अन्य प्रमुख रोगों के प्रभावी नियंत्रण के उपायों से अवगत कराया। साथ ही संतुलित उर्वरक प्रब...