कुशीनगर, जनवरी 28 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव में पिपराइच चीनी मिल से गन्ना की पर्ची नहीं आने से दर्जनों किसान प्रभावित हैं। क्षेत्र के रायपुर ख़ास के चंदन बरवां में दर्जनों किसानों को अब तक मिल द्वारा गन्ना पर्ची नहीं भेजी जा सकी है। गांव के प्रेमचंद गुप्ता, रमेश मद्धेशिया, रामभजन, नीरज विश्वकर्मा, रामजी, मोहन, रामसमुझ, फौजदार यादव आदि किसानों ने बताया पिपराइच चीनी मिल ने पेराई सत्र शुरू होने के पहले किसानों का गन्ना पेड़ी सर्वे कराया था। पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी अब तक गन्ना पर्ची नहीं आने से इलाके के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि समय रहते गन्ना फसल मिल को दे दिया जाता, तो आगामी फसल की तैयारी शुरू की जाती। मिल प्रबंधन की लापरवाही से अगले फसल की तैयारी भी नहीं शुरू हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.