बलिया, मार्च 1 -- हलिया,मिर्जापुर। क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार को सुबह गन्ने के खेत में टहलते हुए मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दशत फैल गया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में मगरमच्छ के टहने की खबर ग्राम प्रधान कमलेश को दी। उन्होंने दूरभाष से वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को रस्सी और बोरा से बास के सहारे पकड़ा। जिसे औरा बंधी के गहरे जलाशय में छोड़ा तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय ने बतायाकि 10 फुट लंबा मगरमच्छ गन्ने के खेत में पकड़ कर औरा बंधी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया। टीम में वार्डेन भाष्कर पांडेय, वन दरोगा सूरज पांडेय, आशीष चौबे,राजकुमार वर्मा,अंकुर शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...