रामपुर, मई 28 -- रामपुर। रामपुर के किसान जल्द ही आधुनिक और एआई तकनीक पर आधारित खेती करेंगे। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और सरकार का किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार होगा। पायलट प्रोजेक्ट में प्रदेश के दो जिले चयनित हुए हैं। इनमें रामपुर के अलावा सीतापुर का भी नाम है। प्रदेश की सरकार पायलट प्रोजेक्ट से विभिन्न कार्यक्रम व योजनाओं का संचालन कर रही है। मकसद, पारदर्शी रूप से लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और इसमें गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाए। बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा व पंचायती राज विभाग आदि में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है। अब कृषि विभाग की ओर से भी पायलट प्रोजेक्ट को लागू करने की तैयारी चल रही है। इसी के तहत प्रदेश में रामपुर और सीतापुर इन दोनों जिलों को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है。

कृषि अधिकारियों की मानें तो कृषि ...