बहराइच, दिसम्बर 1 -- बहराइच/तेजवापुर, संवाददाता। वन्य जीवों के हमले जिले के अलग अलग इलाकों में बढ़ गए। गन्ने की कटान से जंगली जानवरों के तितर बितर होने से यह समस्या खड़ी हो रही है। ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। ग्रामीण पहरेदारी करके हलकान हैं। वन विभाग की ओर से की जा रही काम्बिंग का असर नहीं पड़ रहा। पिंजरे भी लगे हैं। तेंदुआ और भेड़िए की दहशत बरकरार है। मरैचा में सोमवार की सुबह तेंदुआ दिखने से और दहशत फैल गई। कैसरगंज इलाके के फखरपुर थाना क्षेत्र में तेंदुआ का आंतक बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। ग्रामीण व वनविभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए कांबिंग कर रहीं है। फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा,गुलाबसिंह पुरवा व लालापुरवा गांव में तेंदुआ दिखने से अफरातफरी मची हुई है। रविवार देर शाम को प्रधान अजय सिंह व शकील खां के घर के सामने तें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.