बिजनौर, मार्च 9 -- नगीना। वर्तमान समय में किसान अपने खेतों पर गन्ने की बुवाई का कार्य करने जा रहे हैं। गन्ने से उत्पादकता प्राप्त करने के लिए एवं गन्ने से अधिक आमदनी के लिए किसान को आधुनिक गन्ना उत्पादन तकनीकी पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। किसान साथियों को 0238 के स्थान पर दूसरी नवीनतम स्वीकृत प्रजातियां जैसे को 15023,कोशा 13235,कोलख 14201,कोलख 16202,कोशा 17231,कोशा 18231,कोशा 19231जैसी प्रजातियों को अपनी खेती में स्थान दें।बुवाई से पूर्व गन्ने के बीज का चयन सावधानी पूर्वक करें,बीज ऐसे खेत से चयनित करें जिस खेत में बीमारी का प्रकोप ना हो या नवीनतम प्रजाति का ही चयन करें।जिस खेत में बुवाई करनी है,10-15 दिन पूर्व खेत की जुताई करने के बाद पलेवा करेॅ साथ ही गोबर की सड़ी खाद में तैयार ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करें।बीज की कटाई बुवाई के ए...