बरेली, जून 23 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। गन्ना विभाग ने समितियों और परिषदों के कार्यों का ऑनलाइन लेखा-परीक्षण के लिए आडिट मॉड्यूल तैयार किया है। भू-राजस्व अभिलेखों से स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल पर उपलब्ध गन्ना क्षेत्रफल संबंधी आकड़ों का सत्यापन करेगा। समितियों एवं परिषदों के वित्तीय एवं लेखा प्रबंधन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विकसित मॉड्यूल के बारे मे नामित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रशिक्षण दिया गया। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा समितियों एवं परिषदों के निरीक्षण और परीक्षण की चेकलिस्ट ऑनलाइन मॉड्यूल में दर्ज की जाएगी। इस प्रणाली से वित्तीय लेनदेन, अभिलेखों की शुद्धता और लेखा प्रणाली व्यवस्थित होगी। किसानों द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़े एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन अभियान 20 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगा। अभिया...