गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए : चंद्रशेखर आजाद
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- गन्ना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बढ़ती कृषि लागत से राहत देने के लिए गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने की मांग उठाई गई है। नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों के हित में आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि प्रदेश के गन्ना किसान इन दिनों बढ़ती कृषि लागत के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि मजदूरी पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों के लिए गन्ने की खेती करना पहले की अपेक्षा अधिक खर्चीला होता जा रहा है। किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप उचित मूल्य मिलना जरूरी है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.