बरेली, अप्रैल 12 -- बहेड़ी।भाकियू भानू ने कहा है कि केसर शुगर मिल ने गन्ने का भुगतान नहीं किया है। अगर जल्द भुगतान नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। मंडियों में किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ भाकियू (भानु) आंदोलन करेगी।भाकियू के प्रदेश महासचिव इरशाद अहमद और पदाधिकारियों ने केसर मिल और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर किसानों का बकाया भुगतान जल्द नहीं हुआ जिले भर में आंदोलन करेंगे।युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने कहा कि शुगर मिल ने 20 फरवरी 2026 से भुगतान शुरू करने का लिखित वादा किया था, लेकिन अब तक किसानों को एक भी रुपया नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन मिल के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे साफ है कि अधिकारियों की मिलीभगत मिल प्रबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि अब यूनियन अधिकारियों से...