शामली, सितम्बर 8 -- शामली। भारतीय किसान यूनियन पंवार के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल किए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगें उठाई गईं। मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन ने धरना देने की चेतावनी दी। भाकियू पंवार के जिलाध्यक्ष सुनील गुर्जर के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति कुंतल किया जाए और आगामी चीनी मिल पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही गन्ने का भाव घोषित किया जाए, ताकि किसान अपनी फसल को लेकर पहले से योजना बना सकें। संगठन ने महंगाई पर रोक लगाने तथा गरीब और आम उपभोक्ताओं को चीनी,...