बिजनौर, सितम्बर 9 -- भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गन्ने का भाव पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल किए जाने सहित कई मांगें उठाईं। खंड अध्यक्ष पुष्पराज आर्य ने कहा कि किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान पर न्यायालय द्वारा निर्धारित ब्याज दिलाकर किसानों के खातों में भेजा जाए। साथ ही किसान और घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से तीन किलोवाट का भार नहीं लगाया जाए। उन्होंने किसानों समेत अन्य पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने की मांग की।मौके यह भी पढ़ें- Amroha News: लागत के लिहाज से 600 रुपये प्रति कुंतल किया जाए गन्ना मूल्य पर पहुंचे ब...