नई दिल्ली, जून 2 -- सोशल मीडिया आज किसी को भी ताकतवर बना सकती है। एक महिला को यह एहसास उस वक्त हुआ जब वह एक गन्ने के जूस की दुकान पर पहुंची। असल में जूस की दुकान के मालिक की इंस्टाग्राम पर जबर्दस्त फैन फॉलोविंग है। सिर्फ एक छोटे से ठेले पर दुकान चलाने वाले इस लड़के के इंस्टाग्राम पर एक लाख 25 हजार फॉलोवर हैं। वह अपने अकाउंट पर स्ट्रीट फूड, डेली लाइफ और हसल कल्चर के बारे में पोस्ट करता है। खास बात यह है कि उसके तमाम फॉलोवर्स और दर्शक जानते ही नहीं कि वह असल में गन्ने के जूस का ठेला चलाता है। एक्स पर किया पोस्टपूजा नाम की इस महिला ने एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया है। उसने कहाकि कल मैं बाजार में एक गन्ने के जूस के ठेले पर रुकी थी। वह आगे लिखती हैं कि अचानक मेरी नजर दुकान पर लिखी इंस्टा आईडी पर गई। शुरू में मुझे लगा कि यह सिर्फ एक मजाक है। ल...