बरेली, दिसम्बर 11 -- शीशगढ़। मीरगंज से गन्ना लेकर रामपुर स्थित चीनी मिल जा रहे खमरिया निवासी किसान रोहिताश गंगवार की ट्रैक्टर ट्रॉली बिलासपुर में पलट गई, जिससे रोहिताश की दबकर मौत हो गई। परिजन के मुताबिक रोहिताश मंगलवार शाम अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर रामपुर की बेलबाड़ा चीनी मिल जा रहे थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे बिलासपुर में माटखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैटर चला रहे रोहिताश गंगवार ट्रॉली के नीचे दब गए। बुधवार सुबह तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार दोपहर परिजन को माटखेड़ा के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी हुई मिली। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली का गन्ना हटाकर दोपहर करीब तीन बजे रोहिताश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ...