लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- मझगई थाना क्षेत्र के लोकनपुरवा गन्ना सेंटर के पास घर के सामने रखे खोखे को चोरो ने निशाना बनाया है। खोखे के मालिक सजंय जायसवाल ने बताया की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह दुकान बंद कर कर घर के अंदर सो गए। जब उसकी माता सुबह-सुबह खोखा खोलने के लिए खोखे के पास आई तो देखा खोखा का ताला टूटा हुआ था और एक तरफ की खिड़की खुली पड़ी थी। जब खोखा के अंदर देखा तो खोखा के अंदर से पुड़िया सिगरेट व दुकान का सारा सामान चोर उठा ले गए थे। जिसके बाद सजंय जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- शटर का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। यह भी पढ़ें- पान की दुकान में चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...