अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। चीनी मिल अकबरपुर परिसर में जिला गन्ना अधिकारी की अध्यक्षता में गन्ना पर्यवेक्षकों एवं चीनी मिल के फील्ड कर्मचारियों का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गन्ना प्रजातियों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उपलब्ध नवीन गन्ना प्रजातियों के डेमो लगवाया गया। जिला गन्ना अधिकारी एवं ज्येष्ट गन्ना विकास निरीक्षक मिझौड़ा ने उपस्थित गन्ना पर्यवेक्षकों एवं चीनी मिल फील्ड स्टाफ को नवीन गन्ना प्रजातियों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र के कृषकों को इस संबंध में जानकारी प्रदान करें। अधिक से अधिक क्षेत्र में नवीन उन्नतिशील प्रजातियों की बुवाई कराएं। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शाहगंज,...