अमरोहा, मई 9 -- गन्ना विभाग और शुगर मिलों की संयुक्त टीमों ने 2026-27 के गन्ना सर्वेक्षण के लिए खेतों में काम शुरू कर दिया है। जीपीएस आधारित यह सर्वेक्षण 30 जून तक पूरा किया जाना है। किसानों को ऑनलाइन शपथ पत्र भरना होगा और गन्ना प्रजाति की जानकारी देनी होगी। गन्ना सर्वेक्षण में 178 टीमें लगाई गई हैं। एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ना सर्वेक्षण किया जाएगा। गन्ना सर्वेक्षण कार्य पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। इस बार गन्ना सर्वेक्षण करते समय ही टीम को गन्ना प्रजाति की पहचान करके उसे भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा। किसानों को भी ऑनलाइन शपथ पत्र भरकर गन्ना रकबा, गन्ना प्रजाति और खेत में पेडी और पौधा गन्ने की जानकारी देनी होगी। गन्ना विभाग ने सभी टीमों को जीपीएस लगी हुई हैंड हेल्ड कम्प्यूटर मशीन दे...