मेरठ, मई 4 -- गन्ना सर्वेक्षण 2026-27 के लिए गन्ना विभाग और शुगर मिलों की संयुक्त टीम खेतों में उतर गई है। जीपीएस आधारित गन्ना सर्वेक्षण 30 जून तक पूरा करना है। इस बार गन्ना सर्वेक्षण करते समय ही टीम को गन्ना प्रजाति की पहचान करके उसे भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा। किसानों को भी ऑनलाइन शपथ पत्र भरकर गन्ना रकबा, गन्ना प्रजाति और खेत में पैडी और पौधा गन्ने की जानकारी देनी होगी। गन्ना विभाग ने सभी टीमों को जीपीएस लगी हुई हैंड हेल्ड कम्प्यूटर मशीन दे दी है, जिसके जरिए गन्ना सर्वे पूरा किया जाना है। गन्ना प्रजाति की पहचान करने के लिए गन्ना विभाग ने पहले ही अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे दिया था। यह भी पढ़ें- गन्ना फसल का जीपीएस से होगा सर्वे मास्टर ट्रेनर बनाए गए कर्मचारियों ने भी जनपदों में जाकर बाकी कर्मचारियों को गन्ना प्रजाति की पहचान करना स...