मेरठ, मई 11 -- पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण तेजी से किया जा रहा है। गन्ना विभाग ने मेरठ मंडल में 898 कर्मचारियों की टीम लगाई हुई है। मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने बताया कि गन्ना विभाग और शुगर मिल कर्मचारियों की संयुक्त टीम गन्ना सर्वेक्षण कर रही है जो 30 जून तक पूरा किया जाना है। सर्वे टीम खेतों से सर्वे की डिटेल ऑनलाइन अपलोड कर रही हैं। जीपीएस द्वारा सर्वे किया जा रहा है ताकि पूरी सटीकता हो। किसानों को भी मौके पर सर्वे पर्ची दी जा रही है और एफिडेविट भी लिया जा रहा है जिसमें कुल जमीन, गन्ना रकबा, जमीन में पैड़ी और पौधा गन्ना की जानकारी भरकर दी जा रही है। मेरठ मंडल के संभावित करीब चार लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़े गन्ने का सर्वे किया जाना है। पांच लाख से ज्यादा गन्ना किसानों का सर्वे किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्...