गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गोरखपुर, हिटी। सूबे में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी हो गई है। एक मई से 30 जून तक गन्ना सर्वेक्षण कार्य होगा। गन्ना उत्पादन के सही आंकलन और सर्वेक्षण कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता एवं गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गन्ना सूचना प्रणाली एवं स्मार्ट गन्ना किसान के तहत हेण्ड हेल्ड कंप्यूटर (एसएससी) एंड्रॉयड बेस्ड मशीन के माध्यम से जीपीएस सर्वे कराया जाएगा।गन्ना किसानों द्वारा बोये गए गन्ना क्षेत्रफल के सम्बन्ध में enquiry.caneup.in की वेबसाइट पर गन्ना कृषकों के घोषणा-पत्र उपलब्ध होंगे। सम्बन्धित किसानों को अपना घोषणा-पत्र स्वयं ऑनलाइन भरना होगा। जो किसान ऑनलाइन घोषणा-पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनका सट्टा आगामी पेराई सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा कभी भी बन्द किया जा सकेगा। सर्वे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.