बिजनौर, मई 19 -- चांदपुर। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति सचिव चांदपुर को ज्ञापन सौंपकर समिति स्टोर में अनियमितताओं का आरोप लगाया। संगठन ने बताया कि पृथ्वीपुर निवासी विनीत कुमार ने 7 मई को हथाई गन्ना समिति स्टोर से 1 किलो दवा खरीदी थी और भुगतान चेक से किया था। आरोप है कि आधार नंबर और अंगूठा लगाने के बाद उनके मोबाइल पर बिना खरीदे पांच कट्टे डीएपी का मैसेज आ गया। इसकी शिकायत पहले भी समिति सचिव से की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।किसान यूनियन ने स्टोर संचालक पर निजी खेती से जुड़ी दवाइयां बेचने का भी आरोप लगाया है। संगठन ने मांग की है किसानों को मशीन से तुरंत पर्ची जारी की जाए, प्रतिदिन बिक्री रिकॉर्ड की जांच हो तथा समिति स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।राकेश कुमार सं...