गन्ना समिति में 28 में से 10 कर्मचारी वापस लौटे
रुडकी, जून 1 -- लक्सर, संवाददाता। गन्ना विकास समिति लक्सर में मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद सीजनल कर्मचारियों को पिछले दिनों कार्यमुक्त कर दिया गया था। लेकिन अब काम बढ़ने के कारण 28 में से 10 कर्मचारियों को वापस समिति में बुला लिया गया है। गन्ना समिति लक्सर में 28 सीजनल कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके अलावा तीन-चार स्थायी कर्मचारी भी हैं, जो शुगर मिल के पेराई सत्र के दौरान लगातार कार्य करते हैं। लेकिन मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद समिति में काम कम हो जाता है, जिसके चलते हर वर्ष सीजनल कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मिल का सत्र समाप्त होने के बाद 28 कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.