बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर। गन्ना विकास समिति बलरामपुर के विशेष सचिव अविनाश सिंह ने 11 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि स्टॉक रूम में 10 मार्च की रात में ताला तोड़कर अज्ञात ने 20 पंखे, तीन स्टेपलाईजर व तीन लोहे का एंगल चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...