रुडकी, मई 12 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर गन्ना विकास समिति में किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद भी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। इससे किसानों में गहरी नाराजगी है। लक्सर गन्ना विकास समिति में पिछले दिनों खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद से खाद वितरण की व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। कभी किसानों को खाद के लिए समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खाद लेने के लिए आए राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार व वतन चौधरी का कहना था कि कभी मशीन खराब होने का बहाना बनाया जाता है तो कभी उन्हें कागजों के लिए इधर-उधर दौडाया जाता है। यह भी पढ़ें- ऋण सीमा पर खाद न मिलने से किसान परेशान, फसलों को नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...