रुडकी, फरवरी 23 -- गन्ना विकास समिति में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद पहुंच गया है। समिति ने किसानों को खाद बांटनी शुरू कर दी है। इस समय किसान गन्ने की फसल की बुवाई में जुटे हैं। किसानों की ओर से इस समय बसंतकालीन करने की बुवाई का कार्य किया जा रहा है। लेकिन दो दिन पहले गन्ना समिति पर यूरिया खाद समाप्त हो गई थी। जिस पर गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने इसके लिए विभाग को 10 हज़ार यूरिया बोरे के लिए डिमांड भेज दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...