बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत की वार्षिक सामान्य निकाय (एजीएम) की बैठक में आधुनिकीकरण और गन्ना किसानों के विकास के लिए 2.2 करोड़ रुपये का बजट गन्ना किसानों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पास किया। रविवार को विक्रमजोत में आयोजित एजीएम के मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी अंगद प्रसाद व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह रहे। बैठक की शुरूआत चेयरमैन सिद्धांत सिंह ने किया। कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों द्वारा किसान गीत और भजन गाकर हुआ। बैठक में सिद्धांत सिंह ने समिति के वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विक्रमजोत समिति ने 30 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की आपूर्ति की है। लगभग 250 करोड़ रुपये समिति के किसानों को मिला है। बजट में 45 लाख की लागत से नया किसान भवन और उसकी बाउंड...