बागपत, जून 18 -- बड़ौत। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, मलकपुर में गुरुवार को समिति कार्यालय पर अध्यक्ष अंकितवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अध्यक्ष ने मलकपुर व किनौनी तथा भैसाना चीनी मिलों द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान और शेष बकाया राशि के भुगतान की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र में खाद गोदाम खोलने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, जिसे बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक के दौरान समिति के संचालक संजीव कुमार ने किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को भी समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।बैठक में गन्ना समिति क्षेत्र की विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के अलावा ...